पहला बच्चा होने पर कितना पैसा मिलता है?HealthPlanet

Posted on Tue 21st Aug 2018 : 04:26

पहले बच्चे के जन्म पर खाते में आएंगे पांच हजार रुपए

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का बजट केंद्र सरकार की ओर से आ चुका है। जल्द इसे जिलास्तर पर भेज दिया जाएगा। इस योजना के तहत जनवरी 2017 में प्रथम शिशु को जन्म देने वाली महिला को आवेदन करने पर 5 हजार रुपए की सहायता राशि उनके बैंक खातों में डाली जाएगी। सहायता राशि उन्हीं महिलाओं को मिलेगी, जिन्होंने डिलीवरी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में कराई है। ये तीन चरणों में विभिन्न शर्तों पर मिलेगी। 2017में 4 हजार महिलाओं ने प्रथम शिशु को जन्म दिया है, लेकिन इस योजना के अंतर्गत सहायता राशि के लिए मात्र 1 हजार महिलाओं ने ही आवेदन किया है। महिला और बाल विकास विभाग का कहना है कि 30 मार्च तक ये पैसा सभी प्रसूताओं के खाते में पहुंच जाएगा।

जानिए... कौनसी शर्तों पर मिलेगी राशि
महिला को पहली1 हजार रुपए की किश्त मदर एंड चाइल्ड केयर कार्ड बनाने पर मिलेंगे। दूसरी किश्त 2 हजार रुपए गर्भधारण के 6 माह बाद मिलेगी। तीसरी किश्त 2 हजार रुपए संस्थागत प्रसव, स्तनपान व शिशु का जन्म पंजीकरण व टीकाकरण विवरण के बाद ही मिलेंगे। होम डिलीवरी कराने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

प्रदेश में पहले से बजट, लेकिन महिला बाल विकास विभाग डाटा फीड करने में कर रहा देरी
महिला बाल विकास विभाग के अफसर का कहना है कि हमारे यहां तो पहले से ही बजट है। लेकिन अब तक ऑनलाइन डाटा फीड न हो पाने के चलते किसी भी महिला को ये राशि नहीं मिल पाई है। लेकिन 30 मार्च से पहले ये सारा काम पूरा कर लिया जाएगा। और प्रसूताओं के खाते में पैसे भी पहुंचने शुरु हों जाएंगे।

महिलाओं को जागरूक करने को होंगे प्रोग्राम
प्रधानमंत्री वंदना मातृत्व योजना के तहत सहायता राशि लेने के कई लोगों ने आवेदन किया है। हालांकि अभी तक हम किसी को पैसे नहीं दे पाए हैं। ऑन लाइन फीडिंग करने का काम सीपीडीओ के द्वारा किया जा रहा है इसके बाद स्वत: ही ये राशि इनके खाते में आ जाएगी।

solved 5
wordpress 7 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info